क्रिसमस हॉलिडे पर फिल्म ‘ज़ीरो’ को मिला पुश, हुई लगभग इतने की कमाई

बॉलीवुड ‘किंग खान’ शाहरुख खान की हालिया रिलीज़ फिउल्म ‘ज़ीरो ‘ बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चला रही है। 25 दिसम्बर क्रिसमस डे पर इस फिल्म को एक और पुश क्यूंकि इस छुट्टी के मौके पर कई फैंस शाहरुख के बौने अवतार को देखने पहुंचे। छुट्टी के इस मौके पर फिल्म ने अच्छी कमाई की।
शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ की इस फिल्म की बात की जाए तो फिल्म का क्रिसमस कलेक्शन लगभग 81.32 करोड़ का हुआ। अगर बात करें फिल्म के पहले दिन की कमाई के बारे में तो फिल्म ने पहले दिन 20.14 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद शनिवार को 18.22 करोड़, रविवार को 20.71 करोड़, सोमवार 9.50 करोड़ और मंगलवार यानी कल 12.75 करोड़ रुपये की कमाई की।





