क्रिसमस आते ही गोवा में मिल सकता है पार्टी का डबल डोज, एक-एक चीज जिंदगी भर रहेगी याद

25 दिसंबर के मध्यरात्री से गोवा में क्रिसमस का जश्न शुरू हो जाता है। गिरजाघर की घंटी बजनी शुरू होती है तो वहीं दूसरी तरफ म्यूजिक पर लोग थिरकना शुरू कर देते हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए देश ही नहीं विदेश से भी लोग आते हैं। 

कुछ लोग परिवार के साथ आते हैं तो वहीं कुछ लोग अपने दोस्तों के साथ आते हैं। यहां सुबह का दृश्य बेहद ही सुहावना होता है बच्चे से लेकर बुढ़े हर कोई गिरजाघर के सामने लंबी लाइन में नजर आते हैं।
यहां की नाइट पार्टी बेहद शानदार होती है कुछ लोग बीच के किनारे पार्टी का लुत्फ उठाते हैं तो व हीं कुछ लोग गोवा के कल्ब में पार्टी करते हैं। रात की जगमगाती रौशनी में लोगों का डांस गोवा की खूबसूरती में चार चांद लगा देता।
गिरजाघर में सभी लोग पारंपरिक लिबास में नजर आते है तो वहीं बच्चें अपना एक अलग गैंग बनाकर पार्टी करते हैं। गोवा के स्कूल में बच्चों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। बता दें गोवा में करीब 27 फीसदी रहते हैं।
गोवा में इस दौरान कई संस्कृतिक आयोजन किए जाते हैं जिसका आनंद लेने दूर-दराज से लोग आते रहते हैं। यह समय गोवा जाने वालों के लिए बेस्ट टाइम होता है। इस सीजन में लोग जाकर दोगूना फायदा उठाते हैं।





