क्या मुंबई में नहीं होगा भारत का सेमीफाइनल मैच? फिर ‘विलेन’ बनेगा पाकिस्तान!

T20 वर्ल्ड कप 2026 अपने रोमांचक मोड़ पर है और भारतीय फैंस की नजरें अब सीधे सेमीफाइनल के टिकट को हासिल करने पर टिकी हैं। लेकिन एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने फैंस को थोड़ा हैरान कर दिया है। अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है, तो भी इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि वे मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में मैच खेलेंगे। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह ‘चिर प्रतिद्वंद्वी’ पाकिस्तान है। आइए आसानी से समझते हैं कैसे?

T20 WC 2026 Scenario: क्या है पूरा समीकरण?

मौजूदा नियमों के अनुसार, अगर भारत सुपर-8 से क्वालीफाई कर अगर सेमीफाइनल (India T20 World Cup Semi Final Chances) में पहुंचता है, तो उसे मुंबई में होने वाला दूसरा सेमीफाइनल खेलना है। लेकिन, आईसीसी के एक खास नियम के कारण यह बदल सकता है। अगर सुपर-8 के नतीजे कुछ ऐसे रहे कि सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हो गई, तो भारत को मुंबई के बजाय श्रीलंका के कोलंबो (आर. प्रेमदासा स्टेडियम) जाकर मैच खेलना होगा।

आईसीसी ने पहले ही साफ कर दिया था कि अगर भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल में टकराते हैं, तो वह मैच कोलंबो में आयोजित किया जाएगा। वहीं, अगर भारत का सामना किसी और टीम से होता है, तभी मुंबई को दूसरे सेमीफाइनल की मेजबानी मिलेगी।

पाकिस्तान के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने का मतलब यह भी होगा कि पहले सेमीफाइनल का वेन्यू कोलकाता के ईडन गार्डन से बदलकर कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम कर दिया जाएगा।

कोलंबो क्यों जाना पड़ेगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच ‘हाइब्रिड मॉडल’ का समझौता 2027 तक लागू है। इस समझौते के तहत दोनों देशों के बीच होने वाले सभी मैच किसी न्यूट्रल वेन्यू (पर खेले जाने अनिवार्य हैं। यही कारण है कि मेजबान होने के बावजूद भारत को पाकिस्तान से खेलने के लिए श्रीलंका जाना होगा।

कोलंबो में कैसे हो सकती है भारत-पाक की भिड़ंत?

टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड में भारत ग्रुप-1 और पाकिस्तान (IND vs PAK T20 WC 2026) को ग्रुप-2 का हिस्सा हैं। अगर ये दोनों टीमें अपने-अपने ग्रुप से क्वालीफाई करती हैं, तो सेमीफाइनल में इनकी टक्कर का पूरा समीकरण कुछ ऐसा होगा-

अगर भारत अपने ग्रुप में पहले नंबर (A1) और पाकिस्तान अपने ग्रुप में दूसरे नंबर यानी (B2) पर रहता है तो इन दोनों के बीच टी20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल होगा। इसी तरह अगर भारत दूसरे और पाकिस्तान अपने ग्रुप में पहले नंबर पर रहता है तभी ये दोनों आपस में भिड़ेंगे।
नियम के अनुसार, पहला सेमीफाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होना था, लेकिन जैसे ही पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी, यह मैच भारत से बाहर कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया जाएगा। अगर भारत सेमीफाइनल में पहुंचता है और उसका सामना पाकिस्तान के अलावा किसी और टीम से होता है तो भारत अपना मैच 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ही खेलेगा, लेकिन पाकिस्तान के आते ही वेन्यू पूरी तरह बदल जाएगा।
अगर भारत ग्रुप 1 में शीर्ष पर रहता है और पाकिस्तान क्वालीफाई नहीं कर पाता है तो भारत 4 मार्च को कोलकाता में पहला सेमीफाइनल खेलेगा।
अगर भारत ग्रुप 1 में शीर्ष पर और पाकिस्तान ग्रुप 2 में दूसरे स्थान पर रहता है तो भारत और पाकिस्तान 4 मार्च को कोलंबो में पहले सेमीफाइनल में भिड़ेंगे।
अगर भारत ग्रुप 1 में दूसरे स्थान पर रहता है और पाकिस्तान ग्रुप 2 में शीर्ष पर रहता है, तो भारत और पाकिस्तान 4 मार्च को कोलंबो में पहले सेमीफाइनल में भिड़ेंगे।
अगर भारत और पाकिस्तान ग्रुप 1 और 2 में पहले/दूसरे स्थान पर रहते हैं, तो भारत 5 मार्च को मुंबई में दूसरा सेमीफाइनल खेलेगा
अगर भारत ग्रुप 1 में दूसरे स्थान पर रहता है और पाकिस्तान क्वालिफाई करने में विफल रहता है तो भारत 5 मार्च को मुंबई में दूसरा सेमीफाइनल खेलेगा।

भारत के सुपर 8 मैच (India Super 8 Matches)
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका -22 फरवरी- शाम 7:00 बजे-नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
भारत बनाम जिम्बाब्वे- 26 फरवरी-शाम 7:00 बजे- एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
भारत बनाम वेस्टइंडीज-1 मार्च-शाम 7:00 बजे- ईडन गार्डन्स, कोलकाता

पाकिस्तान के सुपर 8 मैच (Pakistan Super 8 Matches)
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान – 21 फरवरी – शाम 7:00 बजे – आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो – मैच रद
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – 24 फरवरी – शाम 7:00 बजे – पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – 28 फरवरी – शाम 7:00 बजे – पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडीटी20 विश्व कप 2026

T20 WC 2026 Semi-Final शेड्यूल
सेमीफाइनल 1 (ए1 बनाम बी2) – 4 मार्च – शाम 7:00 बजे – कोलकाता/कोलंबो

सेमीफाइनल 2 (बी1 बनाम ए2) – 5 मार्च – शाम 7:00 बजे – मुंबई

फाइनल – 8 मार्च – अहमदाबाद/कोलंबो

Back to top button