कोरोना वायरस के आतंक के बीच एक और वायरस ने दी दस्तक, अब दुनिया भर में और भी…

दुनियाभर में से दहशत फैली हुई है। चीन में ही एक हजार से ज्यादा लोगों की इस वायरस से मौत हो चुकी हैं। अभी दुनिया इसके खतरे से उबरी भी नहीं है कि एक और रहस्यमयी वायरस के सामने आने की जानकारी मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्राजील के वैज्ञानिकों ने की पहचान की है, जो वायरसों को लेकर सैंकड़ों सालों से हो रही रिसर्च को चुनौती देता नजर आ रहा है। ब्राजील के बर्नार्ड लास्कोला और जोनाटस एस एब्राहाओ के रिसर्च पेपर के दौरान पाया गया। इसमें प्रोटीन को करने की क्षमता है। यह अपने DNA को रिपेयर कर लेता है और जिंदा रहते हुए इसे कई गुना तक कर लेता है।

रिसर्च पेपर के मुताबिक इसे Amoebal Viruses की किसी भी कैटेगरी में नहीं रखा जा सकता है। रिसर्च में सामने आया है कि यह वायरस अन्य वायरसों की तुलना में बड़ा है। इसके पार्टिकल की साइज 80-nm है। यह ब्राजील के पम्पुल्हा में एक कृतिम तालाब में मिला था।

हालांकि अब तक इस वायरस से किसी भी तरह की बीमारी होने की बात सामने नहीं आई है। लेकिन इसके मिलने के बाद इतना तो तय है कि वायरस को लेकर दशकों से जारी रिसर्च को नई दिशा मिल सकेगी।

वैलेंटाइंस डे पर इस्लामिक कानून का खौफ, सऊदी महिलाएं इस तरीके से कर रही प्यार का इजहार

Coronavirus का खतरा बरकरार

चीन के वुहान शहर में सबसे पहले Coronavirus का मरीज मिला था। इस वायरस ने इसके बाद चीन के अन्य शहरों में तेजी से पैर पसारने शुरू कर दिए। देखते ही देखते हजारों लोग इससे संक्रमित हो गए, वहीं सैंकड़ों लोगों की इस वजह से मौत भी हो गई। कुछ ही वक्त में यह वायरस 30 से ज्यादा देशों में पहुंच गया था। इसके बाद WHO ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। अब भी चीन में इस वायरस के शिकार नए मरीज सामने आ रहे हैं।

Back to top button