कोरोना वायरस का कहर, देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 1965, 151 लोग हो चुके स्वस्थ

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर कोरोना से संबंधित स्थिति का जायजा लिया। आज कोरोना से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात में एक-एक और मध्यप्रदेश में दो की मौत हुई है।
वहीं, इंदौर में 12, राजस्थान में नौ, महाराष्ट्र में तीन और मणिपुर में एक नए मामले सामने आए हैं। कोरोना से देश में सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 338 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक पिछले 12 घंटे में 131 नए मामले आए हैं। इसी के साथ देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या 1965 हो गई है। इनमें से 1764 लोगों का इलाज चल रहा है। 151 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 50 लोगों की मौत हो चुकी है।

Back to top button