सीएम अमरिंदर बोले- ‘राहुल गांधी एक योग्य नेता…

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस एक बार फिर से अच्छा प्रदर्शन करेगी। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी को उपयुक्त बताया और कहा कि वे एक योग्य नेता हैं।

कैप्टन अमरिंदर चाहते हैं अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालें राहुल
बता दें, कांग्रेस के पक्ष में कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि वो एक वटवृक्ष है। जिसकी डोर हमेशा से एक परिवार के लोगों ने ही संभाली है और इसमें कुछ गलत भी नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए उन्हें एक योग्य नेता बताया और कहा कि अब वो उपाध्यक्ष के बजाय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालें। लेकिन अध्यक्ष पद का ये फैसला आम सहमति से होना चाहिए चुनाव से नहीं।
सोनिया गांधी के बारे में उन्होंने कहा कि 2019 तक दूसरे कार्यकाल के लिए पद पर बने रहना पूरी तरह उनकी इच्छा पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा, ‘उन्होंने कड़ी मेहनत की है. अगर वह रहना चाहती हैं तो मेरा मानना है कि पार्टी को खुशी होगी। अगर वह जाना चाहती हें तो मेरा मानना है कि राहुल पद संभालने की स्थिति में हैं’।
यह भी पढ़े: रामगोपाल ने कहा, अब तो खुद अखिलेश भी अध्यक्ष पद नहीं …
कैप्टन ने कहा कि एक दौर ऐसा भी आया था जब समूचे उत्तर भारत में कांग्रेस को करण सिंह के रूप में केवल एक सीट मिल पाई थी, लेकिन दो साल बाद चक्र बदला और पार्टी फिर से सत्ता में आ गई। अभी जो चीज भाजपा के साथ है दो साल बाद वह उसके लिए विपरीत भी हो सकती है। केजरीवाल पर उन्होंने कहा कि वह जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर सके जिससे चुनाव हार गए।





