कैंट स्‍टेशन के सामने निर्माणाधीन फ्लाईओवर की शटरिंग गिरने से मच गई अफरा तफरी…

कैंट स्‍टेशन के सामने निर्माणाधीन फ्लाईओवर की शटरिंग गिरने से अफरा तफरी मच गई। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे यह हादसा हुआ। घटना से चंद मिनट पहले गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत सपत्नीक श्री कृष्ण धर्मशाला से भारत माता मंदिर की तरफ जा रहे थे।  16 मई 2018 को फ्लाई ओवर की दो बीम गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई थी।

इस फ्लाईओवर के निर्माण में कई बार बाधाएं आई और कई हादसे भी हुए। 16 मई को हुई घटना भी सुरक्षा के व्‍यापक इंतजाम नहीं किए गए। इसके चलते एक बार पुन: हादसा हो गया। सेतु निर्माण की ओर सुरक्षा की दृ‍ष्टि से टीआरबी के जवानों की डयूटी लगाई गई लेकिन यातायात इंजाम जारी ही रहा। सुरक्षा के लिए सौ पद है लेकिन मौके पर 20-25 कर्मचारी ही रहते हैं।

फ्लाईओवर के नीचे वाहन संचालन व दुकानें भी सजी रहती है। लापरवाही के कारण ही हादसे हो रहे है। इस हादसे में अभी दो के घायल की सूचना है। घायलों को अस्‍पताल पहुंचा दिया गया। मौके पर कई जनप्रतिनिधि भी पहुंच गए है। 16 मई 2018 को हुए हादसे के दोषी इंजीनियर अब तक जेल में ही है। निर्माण का कार्य लगातार लापरवाही व धीमा काम होने से भी चिंता हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button