केजरीवाल के मंत्री पर 6 लाख की घूस लेने का आरोप, हटाए गए

0_1443854192नई दिल्ली (9 अक्टूबर):दिल्ली सरकार के एक और मंत्री भ्रष्टाचार के मामले में फंस गए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज खुद प्रेस कॉफ्रेंस कर अपने खाद्य आपूर्ति मंत्री आसिम अहमद खान को हटाने का ऐलान किया। आसिम की जगह बल्लीमारन से विधायक इमरान खान को खाद्य आपूर्ति मंत्री बनाया गया है।

केजरीवाल ने कहा कि आसिम पर एक बिल्डर से घूस लेने का आरोप है। इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं, लेकिन जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक मंत्री को पद पर रहने का हक नहीं है।

केजरीवाल ने बताया कि मंत्री के खिलाफ करीब एक घंटे कि रिकॉर्डिंग मिली है। इस क्लिप को जांच के लिए सीबीआई को भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री के भ्रष्टाचार पर मंत्रीमंडल ने करीब एक घंटे तक चर्चा की। इसके बाद उन्हें पद से हटाने का फैसला लिया गया। करपशन से सरकार किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

बता दें कि मटिया महल विधानसभा से आसिम अहमद विधायक है।

 
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button