केंद्र सरकार का कुछ पता नही कब कर दे सर्जिकल स्ट्राइक: अखिलेश

उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि अभी उन्होंने एक सर्जिकल स्ट्राइक की है।आगे जाने कौन सी सर्जिकल स्ट्राइक कर दें। इसलिए जनता को सचेत रहने की जरूरत है।

राजधानी के ऐशबाग ईदगाह में आयोजित समाजवादी पेंशन वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह का कहना था कि, गरीब महिलाओं को साड़ी देंगे लेकिन, रंग के हिसाब से साड़ी बांटने में झगड़ा हो सकता था।

सपा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए अखिलेश ने आगे कहा कि, समाजवादी लोग पेंशन योजना से लोगों की मदद कर रहे हैं। हांलाकि पेंशन योजना में अभी भी कुछ परिवार छूट गए हैं। दोबारा सरकार बनने से सबको पेंशन मिलेगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार 55 लाख महिलाओं को पेंशन दे रही है।कोई भी सरकार पेंशन खत्म नहीं कर पाएगी।

 सीएम अखिलेश ने एलान किया कि, दोबारा सपा सरकार बनने पर गरीबों को दो कमरे का मकान भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोहिया आवास के लिए 3.5 लाख की मदद दे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button