70 साल से देश को खा रहे, लूट रहे लोगों की गई जान: केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज

कृष्णा राज का बयान ऐसे मौके पर आया है जब लोग कैश के लिए बैंक और एटीएम के बाहर कतार में खड़े हैं और आए दिन किसी न किसी की मौत की खबर आ रही है। 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद का ऐलान किया था और इस फैसले का आज 35वां दिन है। लेकिन देश में कैश की किल्लत जस की तस बरकरार है। आज भी बैंकों और एटीएम के बाहर लगी लंबी-लंबी लाइनें बता रही हैं कि लोगों को अभी भी नकदी के लिए किस तरह से परेशान होना पड़ रहा है।





