काशी पहुंच रहे सीएम योगी, सर्किट हाउस में चारों तरफ छाया भगवा

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद दूसरी बार आज पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। इस दौरान वो रोहनियां के जगतपुर कॉलेज प्रांगण में अपना दल के संस्थापक स्व सोनेलाल पटेल की 68वीं जयंती समारोह में शिरकत करेंगे। योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री
अपना दल(एस) द्वारा आयोजित इस रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। अपना दल(एस) की अनुप्रिया पटेल इस समारोह के सहारे अपना ताकत का प्रदर्शन करेंगी। अपना दल (एस) के इस समारोह की कमान केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के हाथ में हैं।

बता दें कि सीएम आगमन के मद्देनजर सर्किट हाउस से कार्यक्रम स्थल तक भगवा रंग चुका है। सर्किट हाउस के बाहर और अंदर लगभग हर जगह भगवा रंग ही प्रयोग में लिया गया है। सर्किट हाउस के बाहरी दिवारों पर भगवा रंग के झंडे लहरा हैं।

यह तो सभी को पता ही हैं कि सीएम योगी भगवा धारी हैं इस कारण उनके चादर से लेकर के बैठने के आसन तक भी भगवा हीं होते हैं। यह दूसरा मौका है जब योगी सीएम बनने के बाद वाराणसी आ रहे हैं।

सीएम योगी वाराणसी में आज विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। वो काशी में लगभग सात घंटे रहेंगे।

Back to top button