कालाधन खुलासा: 638 लोगों से मिले 3,770 करोड़ रुपये

money1नई दिल्ली( 1 अक्टूबर):ब्लैक मनी घोषित करने का आखिरी दिन बुधवार था। बीती रात तक 3770 करोड़ रुपए ब्लैकमनी घोषित किया गया। 638 लोगों ने सरकार को विदेशों में जमा अपनी ब्लैक मनी के बारे में जानकारी दी है।

सरकार ने 30 सितंबर तक ब्लैक मनी बताने के लिए आखिरी तारीख तय की थी। अब आज के बाद किसी के भी ब्लैक मनी सामने आने के बाद पकड़े जाने पर जुर्माना, मुकदमे की कार्रवाई समेत संपत्तियां जब्त हो सकती हैं।

इससे पहले केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने अपने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा था कि विदेशों में अघोषित संपत्ति के बारे में जानकारी देने वाली इकाइयों को खुलासे के संदर्भ में हर प्रकार की मदद दी जानी चाहिए।

सरकार ने कहा था कि 90 दिन का अनुपालन समय 30 सितंबर को समाप्त हो जाएगा और इसमें किसी प्रकार के विस्तार से इनकार किया था।

 
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button