
लखनऊ। कार्तिकेय सिंह व सुषमा यादव ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम मेें हुई 14वीं जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-16 आयु वर्ग में 100 मी.दौड़ में सबसे आगे रहते फर्राटा चैंपियन बने। वहीं अंडर-14 आयु वर्ग में बालकों में पार्थ व बालिकाओं में मारिया परवीन 100 मी.दौड़ में चैंपियन बनी।
इस चैंपियनशिप का उद्ïघाटन आरटीओ अजय कुमार त्रिपाठी ने किया। वहीं आरएसओ एसएस मिश्रा ने विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार वितरित किए। लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव बीआर वरुण के अनुसार इस चैंपियनशिप के आधार पर लखनऊ जिले की टीम गठित होगी जो विशाखापट्टनम में 25 से 27 नवम्बर तक होने वाली राष्ट्रीय अंतर जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। इस चैंपियनशिप के लिए टीम की घोषणा शुक्रवार को होगी।
जिला चैंपियनशिप के परिणाम:
बालक अंडर-16 आयु वर्ग: ऊंची कूद:-प्रथम: अभिषेक, द्वितीय: ऋषि मिश्रा, तृतीय:देवेश कुमार सिंह, लंबी कूद:-प्रथम: अमन गुप्ता, द्वितीय: आलोक कुमार, तृतीय: जितेंद्र, शॉटपुट:-प्रथम: विपुल सिंह, द्वितीय: सिद्धार्थ, तृतीय: अभिषेक, 1000 मी.:-प्रथम:अमित यादव, द्वितीय: वीरेंद्र्र सिंह, तृतीय: रिंकू रावत, 100 मी.दौड़:-प्रथम:कार्तिकेय सिंह, द्वितीय: ओसामा जैदी, तृतीय: आदर्श कुमार, 200 मी.दौड़:-प्रथम: ऋषि मिश्रा, द्वितीय:रिंकू रावत, तृतीय: ओसामा, 400 मी.दौड़:-प्रथम: प्रवीण कुमार पाल, द्वितीय: कुलदीप, तृतीय: अनुज यादव, 100 मीटर बाधा दौड़:-प्रथम:अमन गुप्ता, द्वितीय: पिंटू राजपूत, तृतीय: जितेंद्र कुमार, डिस्कस थ्रो:-प्रथम:सिद्धार्थ, द्वितीय:भावेश शर्मा, तृतीय:क्षितिज त्रिपाठी, जेवलिन थ्रो:-प्रथम: शिवम वर्मा, द्वितीय: जितेंद्र कुमार, तृतीय: अभिषेक पाण्डेय।
बालिका अंडर-16 आयु वर्ग: शॉटपुट:-प्रथम:पूजा कुमारी, द्वितीय:आरुषि, तृतीय: मरहबा, लंबी कूद:-प्रथम:दीपाशी सिंह, द्वितीय: श्रुति यादव, तृतीय:बुसरा खान, जेवलिन थ्रो:-प्रथम: स्तुति टंडन, द्वितीय: बुसरा खान, डिस्कस थ्रो:-प्रथम:अकीबा सिद्दीकी, द्वितीय: सृष्टि यादव, तृतीय: आईसा, 200 मी.दौड़:-प्रथम: सुषमा यादव, द्वितीय:पूजा, तृतीय:मरहबा फातिमा, 100 मीटर बाधा दौड़:-प्रथम: दीपासी सिंह, द्वितीय: स्तुति टंडन, 100 मी.दौड़:-प्रथम:सुषमा यादव, द्वितीय: स्तुति टंडन, तृतीय: पूजा, 1000 मी.:-प्रथम:काजल शर्मा, द्वितीय: निधि सिंह, 400 मी.:-प्रथम:निधि सिंह, द्वितीय: काजल शर्मा, जेवलिन थ्रो:-प्रथम:स्तुति टंडन, द्वितीय: बुसरा खान।
बालक अंडर-14 आयु वर्ग: ऊंची कूद:-प्रथम:दीपक सिंह, द्वितीय: आयुष, तृतीय: राजन सिंह, शॉटपुट:-प्रथम:विहीन गुप्ता, द्वितीय:नवनीत राय, तृतीय: निखिल, लंबी कूद:-प्रथम: जय यादव, द्वितीय: इमरान, तृतीय:अंकुर, 100 मी.दौड़:प्रथम:पार्थ, द्वितीय:मनोज, तृतीय:अखंड यादव,
बालिका अंडर-14 आयु वर्ग: लंबी कूद:-प्रथम:कल्यानिका, द्वितीय: सावित्री, तृतीय:मरियम, शॉटपुट:-प्रथम:पूजा कुमारी, द्वितीय:आरुषि, तृतीय:मरहबा फातिमा, 600 मी.:-प्रथम: मारिया, द्वितीय:सबा कुरैशी, तृतीय: प्राची यादव, 100 मी.दौड़:-प्रथम:मारिया परवीन, द्वितीय:कल्यानिका, तृतीय:आरुषि।