काजू इलेवन ने किया सीरीज पर कब्जा, 30 हजार का नकद इनाम

सुलतानपुर, 23 दिसम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। ताज खानपुर बहादुरपुर में ताज क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन पिछले दिनों से चल रहा था। प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार शाम को खेला गया। फाइनल मैच में काजू इलेवन व बाबू इलेवन लखनऊ के बीच खेला गया। इस दौरान काजू इलेवन की टीम ने 12 ओवर में 142 रन बनाया और जिसके जवाब में लखनऊ ने 11 ओवर में 116 बनाकर आल आउट हो गयी। जिसमें काजू इलेवन 26 रनों से विजयी हो गयी। इस दौरान विजयी टीम में धीरज कुमार मैच आफ दी सीरीज रहे। जीतने वाली टीम को पुरस्कार के रूप में 30 हजार रूपये का नकद इनाम दिया गया। वहीं प्रतिस्पर्धा टीम को 20 हजार रूपये का नकद इनाम दिया गया। कार्यक्रम के आयोजक के रूप में हसीब खान रहे। वहीं प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व लेखपाल निसार अहमद रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में हारून अहमद, इरफान अहमद, इरशाद अहमद समेत आदि की विशेष भूमिका रही।
रिपोर्ट- रोहित दूबे 

Back to top button