कांग्रेस की सरकार बनी तो नशा मुक्त होगा पंजाब : रजिंदर कौर

पंजाब। पंजाब में विधानसभा चुनावों का ऐलान हो
चुका है। यहां पर चार फरवरी को वोट पड़ने हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार को तेज कर दिया है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है। चुनाव में कोई कोर कसर न छोड़ने के इरादे से लहरागागा में कांग्रेस की रैली हुई , जिसमें नशे के मुद्दे पर अकाली दल पर कांग्रेस नेता राजिंदर कौर भट्ठल जमकर बरसीं। इस मौके पर उन्होंने आम आदमी पार्टी को ‘खास’ पार्टी बताया।
रजिंदर कौर ने अकली दल पर धर्म के आधार पर लोगों को बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगे जाएंगे लेकिन अकाली दल ऐसा नहीं करेगा इसलिए उसके खिलाफ एक्शन होना चाहिए। कौर ने अरंविद केजरीवाल की आप पर वार करते हुए कहा कि ये लोग आम आदमी से खास आदमी बन गए हैं। इनका असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है।
कौर ने बढ़ते नशे के कारोबार को पंजाब की सबसे बड़ी समस्या बताया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनते ही सबसे पहले वो नशे पर लगाम लगाएंगी। रैली में महारानी परनीत कौर और विजेद्र कुमार सिंघला भी मौजूद रहे, रैली की खास बात यह रही की प्रकाश सिंह बादल के भतीजे और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए मनप्रीत बादल भी रैली में मौजूद रहे।





