कांग्रेसी नेता के होटल में हुआ भंडाफोड़,सिर्फ 300 रुपए में कॉलगर्ल

इंदौर। यहां के सरवटे बस स्टैंड के पास स्थित होटल हनी पैलेस में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस के छापे में चार महिलाओं व आठ युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है। यह होटल कांग्रेसी नेता महेश पंडित का बताया जा रहा है, जिसे उन्होंने संतोष नामक व्यक्ति को किराए पर दे रखा है।
महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार शाम को जब होटल पर छापा मारा गया तो यहां महिलाएं व युवक संदिग्ध हालत में पाए। इनमें से तीन महिलाओं की उम्र 35 साल से कम बताई गई है। एक युवती की उम्र करीब 20 साल है। छानबीन के लिए पुलिस ने होटल का रिकॉर्ड जब्त कर लिया है।
होटल संचालक पर आरोप है कि वह लोगों को 300 से 500 रुपए में कॉलगर्ल उपलब्ध कराता है। यह होटल पहले भी विवादों में रहा है। एक बार यहां युवक-युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।





