कांग्रेसियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्थापना दिवस

सुलतानपुर, 28 दिसम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 134वां स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेसियों में खुशी की लहर रही। सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने समारोहपूवर्क हर्षोल्लास से स्थापना दिवस को मनाया। जिसके क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी ने ध्वाजारोहण करते हुए शपथ ग्रहण किया और पार्टी की नीतियों व रीतियों का विस्तार करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र ने अपने सम्बोधन में कहा कि कांग्रेस ने अराजकता को व्यवस्था में, कायरता को साहस में, वर्गों में विभाजित समूहों को राष्ट्र निर्माण में लगाया है। इस दौरान गोष्ठी को पीसीसी सदस्य हौंसिला भीम, हरीश त्रिपाठी, फिरोज अहमद, सुरेन्द्र शुक्ल, विष्णु प्रकाश त्रिपाठी, उर्मिला उपाध्याय, कंचन सिंह, सिराज अहमद आदि ने सम्बोधित किया। गोष्ठी का संचालन विनय विक्रम सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रेमनाथ पांडेय एड., हाजी मो. जमा खां, वरूण मिश्र, अभिषेक सिंह राणा, विजय पाल, मनोज शुक्ला, सुव्रत सिंह, पवन मिश्र, योगेश सिंह समेत आदि मौजूद रहें। वहीं शहर कांग्रेस कमेटी ने स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की तरफ से दादूपुर और अलीगढ़ में गरीब, असहायों व विकलांगों को कम्बल वितरित किया। इसी क्रम में कांग्रेसियों ने उपस्थित जनसमूह को मिठाईयां खिलाकर खुशी का इजहार किया। साथ ही गोष्ठी आयोजित की गयी जिसमें कांग्रेस के इतिहास से लोगों को रूबरू कराया गया। इसी क्रम में प्रकोष्ठ अध्यक्ष रणजीत सिंह सलूजा ने अपने सम्बोधन में कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए लगातार कार्य करती है और करती रहेगी। पार्टी बिना किसी भेदभाव के सभी जातियों व धर्मां का सम्मान करते हुए उनकी हर प्रकार से सुरक्षा करेगी। साथ ही महासचिव मोहसिन सलीम ने बताया कि 2019 में कांग्रेस की सरकार लाएंगे और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएगें। इस देश के रूके हुए विकास को सिर्फ कांग्रेस ही आगे ले जा सकती है। इस मौके पर जाकिर सहन उपाध्याय, रवि कौसर, एैन अली, मोहम्मद अली, एकराम भाई, महेश अस्थाना, मनोज श्रीवास्तव, मोहम्मद एैश समेत आदि मौजूद रहे।
नीरज तिवारी





