कांग्रेसियों को खदेड़ने पुलिस ने किया लाठीचार्ज, मची भगदड़, आंसू गैस के गोले छोड़े

भोपाल। मध्य प्रदेश के सतना जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय को बुधवार को कांग्रेसियों ने घेर लिया। इस दौरान जब पुलिस बल ने उन्हें खदेड़ने की कोशिश की तो नाराज कांग्रेसियों ने उन पर पथराव कर दिया। इससे भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें खदेडऩे के लिए बल प्रयोग किया। इस बीच गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर पथराव कर दिया, जिससे कुछ लोग घायल हो गए। इस दौरान पुलिस ने उग्र प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं।
– सुनौर जमीन घोटाले में मुख्य आरोपियों पर मामला दर्ज करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। एसपी ऑफिस का घेराव करने के दौरान युकां कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए।
– दरअसल, एमपी में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एसपी ऑफिस का घेराव करने पहुंचे थे। कांग्रेसी सतना में सुनौर जमीन घोटाले के मुख्य आरोपियों पर मामला कायम करने की मांग जोर-शोर से कर रहे थे। एसपी ऑफिस के सामने बेरीकेड्स लगाकर कांग्रेसियों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बेकाबू हो गए।
युवक कांग्रेस ने किया एसपी ऑफिस का घेराव
उग्र हो चुके कांग्रेसी और पुलिस के बीच झड़प शुरू हो गई, पुलिस ने कांग्रेसियों को तितर-बितर करने के लिए लाठियां भांजी। जिसके जवाब में कांग्रेसियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस के लाठीचार्ज करने के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। घायल कार्यकर्ताओं को लेकर कांग्रेस के नेता सिविल लाइन थाने के सामने धरने पर बैठे हैं।
ये भी पढ़ें: व्यापमं: पीपुल्स मेडिकल कॉलेज पर सीट बेचने का आरोप, CBI पेश करेगी चार्जशीट
कांग्रेसियों को खदेड़ती पुलिस
हालात इतने बेकाबू हुए कि बवाल की सूचना पर क्राइम मीटिंग छोड़ एएसपी गुरकरन सिंह, सीएसपी वीडी पांडेय, आरआई राहुल देवलिया, सिटी कोतवाल राघवेन्द्र द्विवेदी एसपी आफिस के सामने मोर्चा संभाल लिया है। गौरतलब है कि इस सुनौर कांड में कुछ कथित भाजपा के नेताओं के नाम भी शामिल हैं। युकां का आरोप है कि सरकार उन नेताओं को बचाने का प्रयास कर रही है।





