कल से शुरू हो रहा है Flipkart बिग दिवाली सेल, इन स्मार्टफोन्स पर मिलेंगे धमाकेदार ऑफर्स

नई दिल्ली| ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट कल से यानी 14 से 17 अक्टूबर तक बिग दीवाली सेल का आयोजन करने जा रहा है. इससे पहले ही कंपनी ने मोबाइल, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रॉडक्ट पर दिए जाने वाले छूट का विज्ञापन देना शुरू कर दिया है. कंपनी के बैनर के अनुसार सेल के अंत तक ग्राहकों इलेक्ट्रॉनिक प्रॉडक्ट्स पर 70 प्रतिशत तक छूट दी जाएगी.

कल से शुरू हो रहा है Flipkart बिग दिवाली सेल, इन स्मार्टफोन्स पर मिलेंगे धमाकेदार ऑफर्स

HDFC कार्ड धारक को 10 प्रतिशत एक्स्ट्रा डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट अपने पिछले सेल (सितंबर) ही इस बार भी HDFC क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत तक एक्स्ट्रा डिस्काउंट देगी. 10 प्रतिशत का एक्स्ट्रा फायदा लेने के लिए यदि आपके पास HDFC का क्रेडिट या डेबिट कार्ड पहले से है तो कोई बात नहीं या फिर अपने किसी करीबी से बात कर भी आप इस छूट का फायदा ले सकते हैं.

ये हैं खास ऑफर

टॉप सेलर्स कैटेगरी में श्याओमी रेडनी नोट4, लेनोवो K8 प्लस और रेडनी 4A में ऑफर मिलेंगे वहीं बजट रेंज में मोटोरोला का C Plus, मोटो E4 Plus और सैमसंग गैलेक्सी J7-6 में ऑफर दिया जाएगा. प्रिमियम रेंज या मंहगे फोन की बात करें तो आईफोन 6, सैमसंग गैलेक्सी S7, और आईफोन-7 में भी ग्राहक ऑफर का फायदा उठा पाएंगे.

इसे भी देखें:- भारती AIRTEL करेगी टाटा कंपनी का अधिग्रहण, मिलेंगे इतने उपभोक्ता

दोपहर 12 बजे की खास सेल

बिग दिवाली सेल के दौरान हर दिन दोपहर 12 बजे एक फ्लैश सेल भी चलेगी. इस दौरान 8,999 रुपये वाले पैनासोनिक एलुगा रे X को 6,999 रुपये में बेचा जाएगा. इसके अलावा 14 अक्टूबर को रात 12 बजे से ऑनर 9i की पहली सेल की भी है. इन सबके अलावा चुनिंदा इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड्स के प्रॉडक्ट पर जैसे फ्रीज, वॉशिंग मशीन आदि पर 80 प्रतिशत तक छूट दिया जाएगा. इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर और नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध रहेगा.

Back to top button