कतर में बोले पीएम मोदी- भारत अवसरों की भूमि, उठाएं मौके का फायदा

एजेंसी/
दोहा। अपने दो दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन दोहा में कारोबारियों से मिलकर पीएम नरेन्द्र मोदी जहां एक तरफ वहां के व्यवसायियों से भारत आकर यहां के सुनहरे अवसर का लाभ उठाने को कहा तो वहीं दूसरी तरफ कतर-भारत संबंधों की प्रगाढ़ता में वहां के शासकों के योगदान की भी सराहना की।
अवसर की भूमि है भारत, उठाएं मौके का फायदा
मोदी दोहा में कारोबारियों के साथ बैठक के दौरान कतर-भारत संबंधों को बेहतर बनाने में वहां के शासकों की प्रशंसा की। उन्होंने वहां पर कारोबारियों को संबोधित करते हुए कहा- “भारत एक अवसर की भूमि है। हम यहां पर खुद आपको आमंत्रित करने आए है कि इस अवसर का पूरा फायदा उठाएं।”
800 मिलियन युवा भारत की सबसे बड़ा ताकत
मोदी ने कहा- “भारत में 800 मिलियन युवाओं की बड़ी आबादी वहां की सबसे बड़ी ताकत है। इसके अलावा, बुनियादी आधारभूत संरचनाओं का विस्तार और उसका विकास करने के साथ ही उत्पादन क्षेत्र सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।”
दो दिवसीय अपनी यात्रा पर कतर पहुचे प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी यात्रा के दूसरे दिन रविवार को वहां के व्यावसायिक समुदाय के लोगों से मिलकर कई मुद्दों पर चर्चा की। ऐसा माना जा रहा है कि कतर के साथ पीएम मोदी के इस दौरे के बाद आर्थिक रिश्तों खासकर हाइड्रोकार्बन के क्षेत्र में संबंधों को एक नया आयाम मिलेगा।
कतर में व्यावसायिक कारोबारियों से मिलते पीएम मोदी

कतर से भारत को बड़ी मात्रा में एलएनजी की भी सप्लाई की जाती है। पिछले साल कतर से देश में एलएनजी के कुल आयात का करीब 65 फीसदी हिस्सा वहीं का था। शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई कतर के पीएम अब्दुल्ला बिन नासेर बिन खलीफा अल थानी ने हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मोदी की पांच दिवसीय विदेशी दौरे का ये दूसरा चरण है।





