कई हवेलियों की मालकिन है चंद्रमुखी चौटाला, TV से दूर अब कर रही ये काम

हनुमानगढ़.टीवी सीरियल एफआईआर से चर्चित हुईं एक्ट्रेस कविता कौशिक यानी चंद्रमुखी चौटाला का कहना है कि पंजाबी में हिंदी फिल्मों से ज्यादा अच्छी कहानियां हैं। इसलिए पंजाबी फिल्मों में आई हूं। फिल्म की शूटिंग के लिए यहां पहुंची कविता कौशिक ने रविवार को होटल ग्रांड इन में दैनिक भास्कर से विशेष बातचीत में कहा कि पंजाबी फिल्म ननकाना में एक अलग अंदाज में नजर आएंगी। गुरदास मान मेरे पिता जैसे हैं लेकिन पंजाबी फिल्म ननकाना में वे उनके साथ पत्नी के रूप में अमृत कौर का किरदार निभा रही हैं। पेश है बातचीत के मुख्य अंश…

Q राजस्थान की संस्कृति कैसे लगी इसको लेकर आपका क्या कहना है?

राजस्थान से मेरा गहरा नाता है। मेरे पिता अलवर जिले के मांडण गांव के रहने वाले हैं। हमारी अभी भी वहां हवेलियां हैं और मेरा भाई सहित कई रिश्तेदार वहां रहते हैं। राजस्थान की खुशबू मेरे खून में बसी हुई है।

Q.हरियाणवी रोल से पंजाबी फिल्मों में आकर कैसा महसूस कर रही हैं?

पंजाबी फिल्मों में रोल कर अच्छा लग रहा है। पहले भी कई पंजाबी फिल्मों के ऑफर आए, मैं इन फिल्मों में काम करना भी चाहती थी, पर एफआईआर सीरियल में व्यस्त होने के कारण यह संभव नहीं हो पाया। कॉमेडी से उनकी दाल गली तो ऐसी गली कि अब दाल मक्खनी बन गई और जब वेख बरातां चल्लियां की कहानी सुनी तो तुरंत पंजाबी फिल्म के लिए हामी भर दी। पंजाबी फिल्म में काम करने के लिए पंजाबी भी सीखी।

ये भी पढ़ें: तो ये है डॉक्ट्रों की गंदी हैंड राइटिंग का नतीजा, जिससे लोग रहते हैं परेशान

Q बेटी बचाओ अभियान को लेकर आपका क्या कहना है?

जिस देश में बेटियों और नारी को देवी के रूप में पूजा जाता है। वहां बेटी बचाओ के नारे लगाने की जरूरत पड़ रही है। नारी का मानसिक बल पुरुष के मुकाबले कहीं ज्यादा है। ईश्वर ने नारी और पुरुष का बैलेंस बनाया है जिसे बिगाड़ना नहीं चाहिए। इसको लेकर सकारात्मक सोच की आवश्यकता है।

Back to top button