आजाद का ओवैसी पर कटाक्ष, बताया बीजेपी का एजेंट

आेवैसी ने भाजपा से लिए करोड़ों रुपए
आजाद ने आरोप लगाया कि आेवैसी ने मुसलमानों को बहकाकर वोट मांगा और जीते लेकिन मुस्लिमों के लिए कुछ भी नही किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आेवैसी भाजपा के एजेंट हैं और मुसलमानों को बहकाकर उनका वोट काटने आए हैं ताकि भाजपा जीत सके। उन्होंने आरोप लगाया कि आेवैसी ने करोड़ों रुपए भाजपा से लिए हैं। आजाद ने आरोप लगाया कि पहले आेवैसी ने बिहार के मुसलमानों को फुसलाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। अब वह उत्तर प्रदेश आए हैं ताकि भाजपा को जिता सकें।





