ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ निफ्टी, सेंसेक्स ने 151 अंकों के साथ भरी रफ्तार

अच्छे ग्लोबल संकेतों से एशियाई बाजार में रौनक लौट आई है और इसका फायदा घरेलू बाजार को भी मिल रहा है. सोमवार को बाजार ने खुलने के साथ ही नई ऊंचाई पर पहुंचने का रिकॉर्ड कायम किया. बाजार बंद होने तक भी यह रिकॉर्ड कायम रहा. निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा और 67.70 अंकों की बढ़त के साथ 10153.10 पर बंद हुआ. वहीं, सेंसेक्स 151.5 अंकों की बढ़त के साथ 32423.76 पर रहा.

ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ निफ्टी, सेंसेक्स ने 151 अंकों के साथ भरी रफ्तार

बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में तेजी रही

बैंकिंग और ऑटो शेयरों में तेजी रही. सेंसेक्स अपने ऑलटाइम हाई के लेवल 32686 को छूने से सिर्फ 262 अंक पीछे रह गया. निफ्टी ने सोमवार को अपना सबसे ऊंचाई पर पहुंचने का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा. इससे पहले 1 अगस्त को निफ्टी ने 10,137 के आंकड़ें को छुआ था. सोमवार को इसे पार करते हुए वह 10150 के पार निकल गया.

एशियाई बाजार मजबूत

एशियाई बाजारों में सोमवार को सकारात्मक रुझान देखने को मिल रहा है. इसका सीधा फायदा घरेलू बाजार को मिला है. सोमवार को बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में उछाल देखने को मिला. बता दें कि गुजरा हुआ हफ्ता बाजार के लिए पॉजिटिव संकेतों की वजह से बेहतर रहा.

 
Back to top button