ऐसे लोगों पर सबसे ज्यादा मेहरबान रहते हैं शनिदेव हमेशा रहती हैं शनि की कृपा

धार्मिक मान्ताओं के अनुसार शनि देव कर्म फल दाता हैं। शनि देव कर्मों के हिसाब से ही शुभ और अशुभ फल देते हैं। जिस व्यक्ति पर शनि की अशुभ छाया पड़ जाए उसे जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शनि की महादशा, साढ़ेसाती और अशुभ छाया से जीवन में परेशानियां बढ़ने लगती हैं। शनि के अशुभ प्रभाव से जहां कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है वहीं शनि के शुभ प्रभाव से व्यक्ति का जीवन राजा के समान हो जाता है। जिन लोगों पर शनि देव मेहरबान रहते हैं उनको किसी भी तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। ज्योतिष मान्यताओं के अच्छे कर्म करने वाले व्यक्ति पर शनि देव का अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता है। आइए जानते हैं किन लोगों पर शनिदेव की विशेष कृपा बनी रहती है…

मेहनत करने वाले लोगों पधार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो लोग मेहनत कर जीवन यापन करते हैं उन लोगों पर शनिदेव की विशेष कृपा बनी रहती है। ऐसे लोग शनि की महादशा से बचे रहते हैं।

साफ- सफाई का ध्यान रखने वाले लोगशनिदेव ऐसे लोगों से भी प्रसन्न रहते हैं जो साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखते हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार जो लोग नाखूनों को दांतों से चबाते हैं उन लोगों से शनि देव नाराज हो जाते हैं, इसलिए ऐसा करने से भी बचें।

गरीबों की मदद करने वाले लोगजो लोग हमेशा गरीबों की मदद के लिए आगे रहते हैं। ऐसे लोगों पर शनिदेव की विशेष कृपा बनी रहती है। हमें अपने सामर्थ्य अनुसार गरीब लोगों की मदद जरूर करनी चाहिए।

सच और न्याय का साथ देने वालेशनिदेव को न्याय का देवता भी कहा जाता है। जो लोग हमेशा सच और न्याय का साथ देते हैं उन पर शनिदेव की विशेष कृपा बनी रहती है।  

Back to top button