
अगर आपका कुछ चटपटा व मसालेदार खाने का मन कर रहा है और यह घर पर ही बनाना चाह रहे हैं तो भरवां भिंडी बना सकते हैं। यह चटपटी होने के साथ ही बहुत ही स्वादिष्ट भी होती है। आइए बनाते हैं भरवां भिंडी :
INGREDIENTS
- आधा किलो भिंडी
- चार कलियां लहसुन
- अदरक का टुकड़ा
- हरी मिर्च
- दो प्याज
- नमक स्वादानुसार
- 150 ग्राम तेल
- 100 ग्राम हरा धनिया
- दो चम्मच चिली सॉस
- दस ग्राम सौंफ
- दस ग्राम धनिया
- लाल मिर्च
- दस ग्राम कलौंजी
- अमचूर पाउडर स्वादानुसार
- दस ग्राम जीरा।
METHOD
भरवां भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट तैयार कर लें। प्याज को बारीक काटकर एक तरफ रख लें। अब सभी सूखे मसाले सौंफ, धनिया, जीरा, लाल मिर्च और कलौंजी को हलका सा भूनकर पीस लें। तैयार पेस्ट को लहसुन पेस्ट, प्याज और अमचूर के साथ अच्छी तरह मिला लें। अब इसके बाद इस मिश्रण में कच्चा तेल मिला लें।
अब भिंडी को धोकर बीच से चीरा लगा दें। चाहें तो बीच के सारे बीज निकाल दें। तैयार मिश्रण की थोड़ी-थोड़ी मात्रा भिंडी के भीतर भरें और मध्यम आंच पर फ्राई करें। भिंडी पलटते समय ध्यान रखें कि मसाला गिरने न पाए। अब तैयार है आपकी भरवां भिंडी, इसको हरे धनिए से सजाकर सर्व करें।