ऐय्य़ाश पति ने दोस्त को सुपारी देकर कराया पत्नी का मर्डर, ये कहानी आई सामने


कमला नेहरू कॉलोनी की कोठी नंबर 310 में रहने वाली कनिका गुप्ता ने अपने निजी व्यवसाय सोना रखकर ब्याज पर रुपए देने ओर कमेटियों के काम से बहुत तेजी से आमदन बनाई थी।
लेकिन उसका पति अपनी पत्नी से खुश नहीं था। पत्नी आरोपी पति की हरकतों से तंग आ गई थी और वह उससे झगड़ा भी करती थी।
इसके चलते मास्टरमाइंड पति ने कनिका गुप्ता का ठिकाने लगाने की साजिश रची। उसने अपने एक साथी को इस काम में मदद के लिए पांच लाख रुपए बतौर सुपारी दिए।
पुलिस को मर्डर की कहानी सुनकर ही पति पर शक हो गया था, लेकिन मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने के लिए सबूत चाहिए थे।
इसी कारण पुलिस चुपचाप वारदात के बाद मास्टरमाइंड को नजरअंदाज करती रही।
कनिका गुप्ता के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने मास्टरमाइंड को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
इसके बाद उसने सारी हकीकत पुलिस के सामने बयान कर दी।
कनिका गुप्ता की हत्या में संलिप्त दूसरे आरोपी ने घर की पहली मंजिल से सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर लेकर उसे नहर में फेंक दिया था।
पुलिस ने 15 लाख का सोना और एक लाख की नकदी भी बरामद कर ली है।
– एसएसपी बठिंडा नवीन सिंगला ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर खुलासा किया कि उन्हें कैसे पति पर शक हुआ।
– पुलिस को जांच के दौरान कई क्लू मिले। जिसे आरोपी पुलिस की गिऱफ्त में आ गए।
– दरअसल, पति ने बताया कि जिस बैडरूम में कनिका की लाश मिली, उसके ऊपरी मंजिल की अलमारी से 16 तौला सोना गायब था।
– पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि लुटेरा सिर्फ सोना ले गया, जबकि मोबाइल व अन्य आर्टी फिशियल ज्वेलरी छोड़ गया।
– पुलिस के इस बात पर शक हुआ कि लुटेरे को कैसे पता चला कि यह आर्टीफिशियल है और बाकी किसी बैग को हाथ क्यों नहीं लगाया।
– दूसरी बात, घर में कई सीसीटीवी लगे हुए थे और बैडरूम तक पहुंचने के पहले तीन दरवाजों से होकर गुजरना होता है।
– हर दरवाजे को खोलने से पहले आप जाली में से देख सकते हैं कि बाहर कौन है। ऐसे में कनिका अजनबी के लिए ऐसे ही दरवाजा क्यों खोलेगी।
– घर से सभी सीसीटीवी और उनके डीवीआर गायब थे। यानी की आरोपी अच्छी तरह से घर से वाकिफ था
दोस्त का मोबाइल ट्रेस करें तो पता ना चले, इसलिए पुलिस से कहा ये…
– पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति अनिल ऐय्य़ाश किस्म का है। उसे जुआं खेलने और शराब की लत है। वह देर रात तक घर आता था।
– कनिका पूरा दिन घर में डेढ़ साल के बच्चे के साथ अकेली रहती थी। ऐसे में देर रात पति के आने पर वह गुस्सा भी करती थी।
– अनिल को यह रोक-टोक पसंद नहीं थी। इसलिए उसने दोस्त को इस काम के लिए चुना।
– वारदात वाले दिन दोस्त के फोन की लोकेशन भी घर पर दिखा दी, ताकि किसी को शक ना हो।
– पुलिस से कहा कि दोपहर में दोस्त का फोन आया था कि वह उसके घर गया था और भाभी ने पानी भी पिलाया।
– जब पुलिस ने पति और उसके दोस्त से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने सारी कहानी उगल दी।
दोस्त ने लिए थे सवा लाख रुपए उधार…
– पुलिस के अनुसार, आरोपी पति सीए अनिल गुप्ता ने अपने दोस्त को साव लाख रुपए उधार दिए थे।
– उसने दोस्त से कहा कि वह कनिका का अगर मर्डर कर देगा तो वह उसे पांच लाख रुपए देगा।
– सवा लाख रुपए कर्ज के काट कर वह उसे पौने चार लाख रुपए और दे देगा।
– दोस्त कुछ करता नहीं थी। इसलिए वह राजी हो गया।
– वारदात के बाद दोस्त चाकू और सीसीटीवी की डीवीआर अपने घर ले गया था। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
– आरोपी दोस्त के घर से पुलिस के हत्या के दौरान इस्तेमाल किए गए ग्लब्स भी मिले हैं।- वहीं, – – – 16 लाख की ज्वेलरी की कोई लूट हुई ही नहीं थी। आरोपी पति ने पुलिस को गुमराह करने के लिए दो दिन पहले ही घर से पूरी ज्वेलरी कहीं और रख दी थी।





