एसी-फ्रिज से लैस है ये हॉस्पिटल वैन, कीमत 70 लाख रुपए

जयपुर.जगतपुरा स्थित स्वामी केशवानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान, (एसकेआईटी) की ओर से समाज के उत्थान के लिए नीरोग ट्रस्ट को 70 लाख रुपए की मोबाइल हॉस्पिटल वैन प्रदान की गई है। जिससे रिमोट एरिया में चिकित्सा सुविधाओं को पहुंचाया जा सकेगा। जानें क्या है खास…

– इस मोबाइल वैन में न केवल डॉक्टर रोगियों को देख सकेंगे, बल्कि इसमें बैठे-बैठे ही ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर जैसे टेस्ट कर हाथों हाथ रिपोर्ट भी देख सकेंगे।
– नीरोग और निदान ट्रस्ट के संस्थापक कैंसर फिजीशियन डॉ. अरूण गुप्ता और इंजीनियर अक्षय गुप्ता का कहना है कि नीरोग के जरिए अभी तक भांकरोटा से बगरू तक 11 गांवों में फ्री चिकित्सा सुविधा पहुंचाई जा चुकी हैं।
– इस वैन से ऐसे एरिया में भी चिकित्सा सुविधाओं पहुंचेगी जहां बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं।

ये भी पढ़ें: यहां हो रही शाही शादी में 4 चार्टर से आए 600 गेस्ट, बरातियों के लिए खास ट्रेन

– यह फुली इक्विप्ड है, इसमें एसी, फ्रिज, इन्वर्टर, दवाइयां और इंवेस्टिेगेशन के लिए जरूरी इक्विपमेंट मौजूद हैं। इस अवसर पर संस्था के चेयरमेन सुरजाराम मील, डायरेक्टर जयपाल मील, डायरेक्टर एकेडमिक प्रो. एस. एल. सुराना, डायरेक्टर (डेवलपमेन्ट एंड वेलफेयर ) डाॅ. एस.के. कल्ला भी उपस्थित रहे।

Back to top button