एयरपोर्ट से लश्कर का संदिग्ध आतंकी सलीम खान गिरफ्तार

पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से लश्कर-ए-तैयबा के एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक गिरफ्तार आतंकवादी का नाम सलीम खान है और वह उत्तर प्रदेश के फतेहपुर का रहने वाला है। कहा जा रहा है कि वह लश्कर के मुजफ्फराबाद के कैंप में ट्रेनिंग भी ले चुका है।

इससे पहले पुलिस ने 11 जुलाई को उत्तर प्रदेश के ही रहने वाले जम्मू-कश्मीर में लश्कर आतंकी संदीप शर्मा उर्फ आदिल को गिरफ्तार किया था।
#FLASH: Suspected LeT terrorist Saleem Khan, a resident of Uttar Pradesh’s Fatehpur arrested by police from Mumbai airport pic.twitter.com/Ornn4xjhZZ
— ANI (@ANI_news) July 17, 2017





