एप्पल के लैपटॉप से निकली चिंगारी, खाक हुआ घर

लंदन। होटल इवेंट्स मैनेजर का काम करने वाली एक महिला के फाल्टी चार्जर के कारण उसके ऐपल लैपटॉप में आग लग गई। महिला इस दौरान काम पर थी और लैपटॉप की आग पूरे घर में फैल गई। जेमा इंपी ने मैकबुक प्रो को चार्जिंग पर लगाकर छोड़ दिया और वह काम पर चली गई।

मैकडोनाल्ड की ऐप से डेटा ‘लीक’, 22 लाख भारतीय ग्राहकों की निजी जानकारी चोरी होने का शक

एप्पल के लैपटॉप से निकली चिंगारी, खाक हुआ घर

एक घंटे बाद फायर फाइटर ने कॉल करके उसे बताया कि उसके स्टूडियो में आग लग गई है। जब तक वह घर पहुंची, तब तक आग को बुझा दिया गया था, लेकिन उसका फ्लैट पूरी तरह से जलकर खाक हो चुका था और उसके पालतू बिल्ली टिब्बी ने फायर फाइटर की बाहों में दम तोड़ दिया था।

फायर सर्विस ने अपनी जांच में पुष्टि की थी कि लैपटॉप चार्जर के कारण ही आग लगी थी और एपल ने स्वीकार किया कि किट का टुकड़ा दोषपूर्ण था। फरवरी 2015 में आग लगने की घटना के दो साल से अधिक समय बाद भी इंपी ऐपल के साथ लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि जांच के बाद एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के पास उसे भेजा जाता है।

23 वर्षीय महिला ने कहा कि एपल 1,250 पाउंड राशि उसे कंप्यूटर के लिए वापस करने से इंकार कर दिया है। जबकि उन्होंने खुद माना है कि खराब चार्जर के कारण आग लगी थी। इस घटना ने मेरी जिंदगी को बदतर बना दिया है। उन्होंने कहा कि ये दो साल मेरे जीवन के सबसे खराब साल बीते हैं। मुझे लगता है कि इस घटनाक्रम ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है। मैंने अपनी नौकरी, फ्लैट और अपनी बिल्ली सहित सबकुछ खो दिया है।

इंपी ने कहा कि जब मैं घर पहुंची, तो टिब्बी फायर फाइटर्स की बाहों में थी। उन्होंने उसे सोफे के नीचे से निकाला था, जो रो रही थी। आग लगने के कारण उसे काफी नुकसान पहुंचा था। यह भयानक था, मैंने उस पशु को खो दिया था, जिससे मैं सबसे ज्यादा जुड़ी हुई थी।

Back to top button