रूसी सेना- एक हमले में ISIS चीफ बगदादी के मारे जाने की संभावना

रूस की सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने 28 मई को सीरिया में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों की बैठक पर हमला किया था और वह इसकी पुष्टि करने की कोशिश कर रही है कि क्या इसमें आतंकवादी समूह का नेता अबू बकर अल बगदादी मारा गया.
ये भी पढ़े: लंदन में मुसलमान रोजेदारों ने बचाई कई लोगों की जान
मीडिया खबरों में सेना के एक बयान के हवाले से कहा गया कि यह हमला आईएस के मजबूत गढ़ रक्का के समीप एक स्थान पर किया गया और वहां आईएस नेता अबू बकर अल बगदादी भी था. इसमें कहा गया है कि सेना कई तरीकों से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वह मारा गया.





