एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला में, पांच आरोपी गिरफ्तार

पाली शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों को पाली पुलिस ने अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है, जिन से आगे पूछताछ की जा रही है।
पाली पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 2 जून को अपने साथ हुई ज्यादती को लेकर मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद सामूहिक दुष्कर्म की घटना का पुलिस ने 12 घण्टों में खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना 26 मई दोपहर की बताई जा रही है। और घटना के आठ दिन बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटा मामला दर्ज करवाया। बतौर पीड़िता वह अपने मित्र के साथ मोटरसाइकिल पर घूमने गई थी।तभी मामाजी की नाड़ी के पास पांच युवक मोटरसाइकिल पर आए तथा उसके साथ मारपीट कर दो युवकों ने डरा धमकाकर दुष्कर्म किया ।
इस पूरे मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश की तथा सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी जितेंद्र, गोविंद, दिनेश व महेंद्र और संजय को गिरफ्तार किया है । ये सभी पाली के नया गांव क्षेत्र के निवासी हैं और मजदूरी करते है। पुलिस ने सभी को 3 दिन के रिमांड पर लिया है।





