एक को बचाने के दौरान पांच सहेलियों की हुई मौत, चार को बचाया गया

दरभंगा. बिहार के दरभंगा जिले के घनश्यामपुर के करथो गांव में रविवार की सुबह तालाब डूबने से 5 लड़कियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि एक लड़की डूब रही थी। जिसको बचाने के लिए और चार लड़कियां आगे बढ़ी। अधिक पानी में जाने के कारण पांचों की मौत हो गई। सभी लड़कियां सहेली थी। एक साथ ही घर से बाहर निकली हुई थी। घटना के दौरान चार और लड़कियों को बचाया गया। नहाने के दौरान हुई मौत…
एक को बचाने के दौरान पांच सहेलियों की हुई मौत, चार को बचाया गया
 
– घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सभी लड़कियां एक मंदिर पूजा करने के लिए गई थी।
– पूजा से पहले तालाब में नहाने चली गई। एक साथ 9 लड़कियां नहा रही थी।
– इसी दौरान एक लड़की डूबने लगी। जिसको बचाने के लिए चार और लड़कियां कोशिश करने लगी।
– बचाने के दौरान चार और लड़कियां अधिक पानी में चली गई। इस दौरान डूबने से पांचों की मौत हो गई।
– चार लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
– गांव में रो रोकर परिजनों का बुरा हाल है। आपका विभाग ने परिजनों को चार-चार लाख रुपए मुआवजा देने की घोेषणा की है।

ये भी पढ़े: शरद-जीतन राम को RJD महागठबंधन में आने के लिए लालू का न्योता

मरने वाली लड़कियों के नाम
– सूजीता कुमारी 9 साल
– बंधन कुमारी 12 साल
– पिंकी कुमारी 10 साल
– लक्ष्मी कुमारी 14 साल
– निधी कुमारी 11 साल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button