एक्ट्रेस मोनालिसा बनी बस ड्राईवर ,यूजर्स बोले- मैडम कहां तक जाती है ये बस

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने टीवी इंडस्ट्री में दो बड़े रियलिटी शो का हिस्सा बन अपनी नयी पहचान बना ली है। भोजपुरी फिल्मों में बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हर दिन कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं।

मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया हैं जिसमें वो बस चलाते हुए सेट पर एंट्री कर रही हैं। मोनालिसा का ये वीडियो देख उनके फैंस हैरान हैं। यूजर्स जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले भी मोनालिसा ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह बस पर चढ़कर एक्शन कर रही थीं।

बात करें इस वीडियो की तो एक यूजर ने मोनालिसा के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- मैडम कहां तक जाती है ये बस। एक ने लिखा- अगर ऐसी बस ड्राइवर हो तो बस कभी खाली ही नहीं होगी। वहीं एक ने लिखा- आप हमेशा कमाल करती हैं। मोनालिसा के इस वीडियो को अब तक 53 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं।

मोनालिसा एकता कपूर के सीरियल नजर की शूटिंग कर रही हैं। बता दें मोनालिसा के लाखों प्रशंसक हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर वायरल होने में देर नहीं लगती। मोनालिसा को लोग रियलिटी शो बिग बॉस से जानते हैं। सलमान खान के शो से निकलने के बाद मोनालिसा नच बलिए डांस रियलिटी शो में अपने पति के साथ नजर आई थीं। मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी बहुत ही जाना माना नाम हैं।
मोनालिसा ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्मों से की थी। मोनालिसा की शादी रियलिटी शो में उनके को-स्टार रहे भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत से हुई। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्में कम ही की हैं।