उत्तराखंड के इस नेता ने प्यार के जाल में फंसाकर कर चुका है,6 शादी और 2 हत्या

 पैसे के लिए इंसान कुछ भी कर सकता है। ये बात उत्तराखंड के इस नेता ने साबित कर दी। ये पहले लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फसाता, फिर पैसे के लिए उनसे शादी करता और बाद में उन लड़कियों को जान से मार देता।

उत्तराखंड के इस नेता ने प्यार

पुलिस ने इस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।छह युवतियों को शादी रचाकर ठगने वाला विशाल चौधरी दून पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में विशाल उर्फ नवीन ने ठेकेदार करमचंद की हत्या की साजिश रचने के साथ ही अजबपुर से 16 जून से लापता पेंटर इंदर की हत्या के राज से भी पर्दा उठाया। विशाल की निशानदेही पर ऋषिकेश के सात मोड़ के जंगलों से इंदर का पैन कार्ड व अन्य कागजात बरामद किए गए हैं।

एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के जोहरा ग्राम निवासी विशाल का असली नाम नवीन चौधरी पुत्र ओमवीर चौधरी है। इसके अलावा नितिन व अंकित नाम से भी विशाल ने कई फ्रॉड किए हैं। एसएसपी ने बताया कि बीते दिनों क्लेमेनटाउन क्षेत्र की एक युवती ने विशाल पर झांसा देकर शादी करने, दुष्कर्म और नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया था।

विशाल को आइएसबीटी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह अब तक छह शादियां कर चुका है। इसमें एक पत्नी की मौत हो चुकी है, जबकि एक मेरठ, एक दिल्ली और तीन देहरादून में रह रही हैं। इसके अलावा उसने दो हत्याकांड में शामिल होने की बात भी कबूली।  पुलिस को विशाल ने बताया कि उसने नेहरू कॉलोनी के अजबपुर निवासी पेंटर इंदर की बेटी से भी शादी की थी। शादी के बाद वह इंदर के मकान में ऑफिस खोलना चाहता था। मगर इंदर को उसकी पूर्व में हो चुकी शादियों की भनक लग गई और वह उससे नाराज रहने लगा।

Back to top button