बड़ी खबर: इस BJP नेता ने छात्रा को किडनैप कर शराब पिलाई, फिर किया गैंगरेप

भाजपा किसान मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष व किसान मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति का सदस्य रह चुके भाजपा नेता हुकमसिंह राव के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज हुआ है।

पुलिस ने उसे लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसके मोबाइल से पीड़ित के लिए किए गए एसएमएस भी मिले हैं। पीड़ित छात्रा का कहना है कि हुकमसिंह ने उसे काले शीशे वाली गाड़ी में बिठाया, फिर शराब पिलाई और 2 बार गैंगरेप किया।
पुलिस की ओर से नाबालिग बालिका के अपरण, दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने पीडि़ता के बयान दर्ज करनेे के साथ ही मौका-तस्दीक भी कराई थी।
इसके बाद आरोपित पहाड़ी क्षेत्र में लेकर चले गए। वहीं बीच रास्ते में हुकमसिंह राव भी गाड़ी में सवार हो गया तथा उसने जबरन शराब पिलाई। वहीं पहाड़ी क्षेत्र में विजय व हुकमसिंह राव ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद रानीवाड़ा में एक कमरे में ले जाकर वहां भी आरोपितों ने दुष्कर्म किया।





