इस बार नए साल पर घर लें आए ये चीजें, फिर देखे कैसे हमेशा के लिए चमक जाएगी आपकी किस्मत…

इस साल कोरोना के कहर ने दुनिया को हिला कर रख दिया है। इसके कारण किसी को सेहत तो किसी को आर्थिक तौर पर नुकसान का सामना करना पड़ा। ऐसे में अब हर किसी की उम्मीद नए साल से जुड़ी है। साथ ही हर कोई आने वाले नए साल को सुख-समृद्धि व खुशियों से भरा हुआ पाना चाहता है। ऐसे में आज हम आपको वास्तु व फेंगशुई के हिसाब से कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जिसे घर लाने से आपको सुख-शांति मिलने के साथ धन से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। 
1. हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसे घर पर लगाने से वातावरण शुद्ध होने के साथ अन्न व धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। ऐसे में रविवार के दिन को छोड़ कर रोजाना इसे जल चढ़ाएं। साथ ही हर शाम को घी का दीपक जलाएं। इससे सुख-शांति का घर में वास होने के साथ कुंवारे लोगों के विवाह के संयोग खुलते हैं। 
2. घर पर पिरामिड रखने बेहद शुभ माना जाता है। इससे वास्तुदोष दूर होकर चारों तरफ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। अन्न व धन से जुड़ी परेशानियां दूर होकर जीवन में सुख-समृद्धि व शांति बनी रहेगी। आप इसे तांबा, पीतल, पत्थर या पंच धातु का रख सकती है। 
3. विंड चाइम को लगाने के लिए घर का दरवाजा एकदम सही रहता है। हवा के संपर्क में आने से मधुर स्वर कानों पर पड़ती है। ऐसे में इन आवाज से पूरे घर में पॉजीटीविटी फैलने के साथ नैगेटिविटी दूर होती है। 
4. फेंगशुई के अनुसार, बांस का पौधा घर पर लगाने से जीवन की परेशानियां दूर होकर तरक्की के रास्ते खुलते हैं। इसे लगाने के लिए घर की पूर्वी दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है। 
5. आर्थिक परेशानी से जुझ रहे लोगों को घर पर लाफिंग बुद्धा रखना चाहिए। इससे पैसों की किल्लत दूर होने के साथ घर का माहौल खुशनुमा होता है। आप चाहे तो इसे अपने कार्यक्षेत्र में भी रख सकती है। इससे कार्यों में सफलता मिलने के साथ आय के नए स्त्रो बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button