इस देश का राजा हर साल चुनता है कुँवारी रानी, जानिए अजीबो-गरीब रिवाज…

इस संसार में कई अजीब चीजें देखने को मिलती है। एक ऐसा देश, जहां की कुल आबादी करीब 13 लाख है, लेकिन यहां के 63 फीसदी लोग अभी भी गरीबी रेखा से नीचे हैं। इस देश का नाम है ‘द किंगडम ऑफ इस्वातिनी’, जिसे पहले स्वाजीलैंड के नाम से जाना जाता था।

‘उम्हलांगा सेरेमनी’ में चुनता है कुँवारी रानी:
यह भी पढ़ें: 79 साल की महिला को इस एक चीज ने बना दिया MODEL, वजह उड़ा देगी होश
इस देश में हर वर्ष अगस्त-सितंबर महीने में महारानी की मां के शाही गांव लुदजिजिनी में ‘उम्हलांगा सेरेमनी’ फेस्टिवल होता है, जिसमें 10 हजार से ज्यादा कुंआरी लड़कियां और बच्चियां शामिल होती हैं। इस फेस्टिवल में राजा के सामने कुंआरी लड़कियां डांस करती हैं। नेशनल जियोग्राफिक की रिपोर्ट के अनुसार, इन्हीं लड़कियों में से राजा अपनी नई रानी चुनते हैं। ये लड़कियां बिना कपड़ों के ही राजा और समस्त प्रजा के सामने नृत्य करती हैं।
यहां शादी से पहले अगर लड़कियां गर्भवती हो गईं तो उनके परिवार पर जुर्माना लगाया जाता है। जुर्माने के तौर पर उन्हें एक गाय देनी पड़ती है। इस्वातिनी के राजा मस्वाती तृतीय ने अप्रैल 1986 में यहां की सत्ता संभाली थी तब वो महज 18 वर्ष के थे और उस वक्त वह दुनिया के सबसे युवा शासक थे। 51 वर्षीय राजा मस्वाती तृतीय ने अभी तक 15 शादियां की हैं, जिससे उन्हें 23 बच्चे हैं।





