इस दिवाली नया फेस्टिव लुक चाहती हैं तो ऐसे पहनें दुप्पटा..

लखनऊ। दिवाली के त्योहार पर लड़कियां अक्सर लहंगा, साड़ी और सूट पहनना पसंद करती हैं। अगर आप ये ड्रेसेज पहन बोर हो गई हैं और इस दीवाली कोई नया लुक चाहती हैं तो आज हम आपको बताएंगें कि, इन्ही ट्रेडिशनल ड्रेसेज में आप कैसे नया लुक पा सकती हैं..
नया लुक पाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है, बस आपने जो भी पहनने का प्लान किया है, उसमें ड्रेस को लाइट फैब्रिक में रखें और दुपट्टा लें। सिर्फ इतना करने भर से ही आपको एक नया लुक मिल जाएगा। हेैवी दुपट्टा आपकी सिंपल ड्रेस को भी खूबसूरत बना देगा और आपको परफेक्ट फेस्टिव लुक देगा।
यह भी पढ़ें- आँखों में दिखे इस तरह की परेशानी तो न करे अनदेखी, हो सकती पागलपन की निशानी
दुपट्टे का क्रेज नहीं हुआ खत्म
रुटीन लाइफ में दुपट्टे का ट्रेंड जहां खत्म होता जा रहा है, वहीं फेस्टिव मौके पर इसका क्रेज अभी भी बना हुआ है। त्योहार आया नहीं कि बाजार रंग-बिरंगे दुपट्टों से सज जाते हैं। आज से कुछ वक्त पहले तक तो वही पुराने जॉर्जेट, पॉलिस्टर, सूती दुपट्टों का चलन था लेकिन आज के बदलते माहौल में तरह-तरह के खूबसूरत दुपट्टे कई मिलते हैं।
लाइट नहीं, हैवी वर्क चलेगा
एथनिक लुक दुपट्टे के बिना अधूरा है। इसमें लेस, गोटापट्टी, मोटिफ और कढ़ाई वाले दुपट्टे साधारण से ट्रेडिसनल ड्रेसेज को खूबसूरत बना देते हैं। ब्राइट कलर्स में हैवी वर्क जैसे फुलकारी वर्क के दुपट्टे तो ट्रेंड में हैं ही, वहीं मुकेश, बंजारन, जामा, बांधनी और खासकर भागलपुर के दुपट्टे युवतियों में काफी ज्याद लोकप्रिय हैं।
गाउन और जींस के साथ भी कर सकतीं है कैरी
लहंगा, गाउन और मैक्सी ड्रेस सूट में दुपट्टे को पहना ही जा रहा है, लेकिन अब टीनएजर्स जींस के साथ भी दुपट्टा डालने लगी हैं। यह कहना गलत न होगा कि इन दिनों ये ट्रेंड ही बनता जा रहा है, जिसमें अनेकों रंगों में और अलग-अलग वैरायटी के दुपट्टे शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- बढती उम्र में अपनी खूबसूरती रखे ज़वा ,जाने ये बाते ..
अलग-अलग स्टाइल में करें कैरी
वन साइडेड स्टाइल
कॉलेज गर्ल्स के बीच वन साइडेड स्टाइल बेस्ट है। आप चाहें तो हैवी या लाइट किसी भी तरह के दुपट्टे को वन साइडेड स्टाइल से कैरी कर सकती हैं। अनारकली के साथ दुपट्टा डालने का यह स्टाइल आपके लुक को बढ़ाने में मदद करता है।
वर्सेटाइल स्टाइल
दुपट्टे को गर्दन से चिपका कर रखना ड्रेपिंग का वर्सेटाइल तरीका है। अगर आप ऑफिस जा रही हैं तो गर्दन पर स्कार्फ की तरह लपेटा हुआ दुपट्टा पहन सकती हैं। इसे खूबसूरत कुर्ती या ब्लेजर के साथ भी कैरी कर सकती हैं। ब्लेजर के साथ दुपट्टे का इस्तेमाल स्कार्फ की तरह भी हो सकता है। इसे स्टोल की तरह गले में भी डाला जा सकता है।
कमर के चारों ओर
दुपट्टा कैरी करने का यह स्टाइल सबको पसंद आता है। इसमें कमर के चारों ओर दुपट्टे को ड्रेप करके दूसरे कंधे पर हैंग कर लें। इस तरह के दुपट्टे सलवार-कमीज के साथ-साथ लहंगों के लिए अच्छे होते हैं। अपने दुपट्टे का ज्यादा से ज्यादा हिस्सा पीछे रखें ताकि मूव करने में कोई दिक्कत न हो।
The post इस दिवाली नया फेस्टिव लुक चाहती हैं तो ऐसे पहनें दुप्पटा.. appeared first on India Junction News.





