इस तरह करे अपने आधार को ड्राइविंग लइसेंस से लिंक….

नई दिल्ली: आधार भारत के नागरिकों के लिए समय के साथ-साथ पहचान के लिए जरुरी होता जा रहा है। हालांकि, इसे लेकर बीच में कई प्रश्न भी उठाए गए की आधार को बैंक से लेकर मोबाईल नंबर तक के साथ लिंक करना जरुरी क्यों है? लेकिन धीरे-धीरे सरकार आधार को पहचान के साथ-साथ अन्य कामों के लिए भी जरुरी बनती जा रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार अब आधार को ड्राइविंग लाइसेंस के साथ लिंक को अनिवार्य करने वाली है।
आधार को ड्राइविंग लाइसेंस के साथ लिंक करवाने के पीछे सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है की एक व्यक्ति के पास एक से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस ना हो। आधार से ड्राइविंग लाइसेंस लिंक करने पर उस व्यक्ति की सभी निजी जानकारी भी लिंक होगी। इससे फेक या एक से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस रखने की सम्भावना भी कम होगी। हालांकि, ड्राइविंग लाइसेंस रोड ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट द्वारा इशू किये जाते हैं तो इसे लिंक करने की प्रक्रिया हर राज्य में अलग-अलग हो सकती है। हालांकि, इसके मुख्य स्टेप्स एक जैसे ही रहेंगे।





