मणिपुर चुनाव: साइकिल से नामांकन करने पहुंची इरोम शर्मिला

नई दिल्ली: मानव अधिकार कार्यकर्ता इरोम चानू शर्मिला ने मणिपुर की थोउबल विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी के खिलाफ पर्चा भरा है।इरोम चानू शर्मिला ने मणिपुर

इस विधानसभा चुनाव सीट से पर्चा भरने के लिए इरोम 20 किलोमीटर तक साइकल चलाकर यहां पहुंची थीं। इरोम पीपल रीसर्जन्स एंड जस्टिस अलायंस (पीआरजेए) पार्टी की उम्मीदवार हैं।

मानव अधिकार कार्यकर्ता से राजनीति में आईं शर्मिला पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। वह सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम के खिलाफ 16 सालों तक भूख हड़ताल पर रहीं।

उन्होंने 16 साल बाद अगस्त 2016 में अपनी भूख हड़ताल खत्म की थी। इसके बाद उन्होंने राजनीति में आने का फैसला लिया। मणिपुर में 60 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में (4 और 8 मार्च को) चुनाव होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button