#BailForBapuji आसाराम को मेडिकल रिपोर्ट में मिली क्लीनचिट…

जोधपुर। विवादों से नाता रखने वाले 75 साल के कथावाचक आसाराम बापू नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किए गए थे और तब से ही जेल में बंद है। #BailForBapuji आसाराम को मेडिकल रिपोर्ट में मिली क्लीनचिट...

उन्‍होंने जमानत के लिए अनगिनत बार कोशिश की, लेकिन कोर्ट ने कहा था कि जब तक मामले में महत्‍वपूर्ण गवाहों पूछताछ चल रही है तब तक उन्‍हें जमानत नहीं दी जाएगी। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट्स कुछ और ही कहती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलात्‍कार या हमले का कोई सबूत नहीं है। हालांकि मीडिया में चल रही इस खबर की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। लेकिन यह बात पता चलते ही, उनके कई भक्‍तों ने उनकी जमानत को लेकर ट्वीट करना शुरू कर दिया है और मोदी से उन्‍हें बाहर लाने की अपील की जा रही है। इसके परिणामस्‍वरूप ट्वि‍टर पर #BailForBapuji ट्रेंड कर रहा है।

Back to top button