आफत की बारिश: दिल्ली-एनसीआर की डूबी सड़कें, लगा महाजाम

मौसम विभाग ने बीते दिनों चेतावनी जारी कर दी थी कि देश के उत्तर पूर्वी और पश्चिमी राज्यों में भारी बारिश होगी। दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई शहरों में बुधवार देर रात से तेज बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। यूपी के कई शहरों में भी भारी बारिश से जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है। सड़कों पर इतना जाम लगा है कि लोगों को घरों से बाहर निकलने में डर लग रहा है। मुंबई में भी लगातार हो रही बारिश से लोगों को परेशानी हो रही है।

दिल्ली-एनसीआर में आफत की बारिशदो दिन से दिल्ली उमस भरी गर्मी से परेशान थी, लेकिन कल देर रात से हो रही तेज बारिश से भले ही गर्मी से राहत मिली है लेकिन सुबस से हो रही मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिली। नोएडा और दिल्ली के कुछ इलाकों में सड़कें पानी में डूब गई। जल भराव की समस्या से जगह जगह ट्रैफिक जाम की समस्या देखने को मिली। दिल्ली से नोएडा में ट्रैफिक का बुरा हाल है। हर मेट्रो स्टेशनों के बाहर कमर तक पानी है।

शाहदरा मेट्रो स्टेशन के बाहर कमर तक पानी है। डीएनडी फ्लाइ ओवर के जाम में लोग घंटों से फंसे हुए हैं। नोएडा सेक्टर 62,63, 12, 18 और 16 की सड़कें पूरी तरह से पानी में डूबी हुई है। लोग हाथों में जूते लेकर पानी में भीगकर ही दफ्तर और अपने काम के लिए जाम रहे हैं। पानी बाहर निकलने का कोई साधन नहीं नजर आ रहा है।
गाड़ियां ट्रैफिक में घंटों तक फंसी हैं। कैब, ऑटो रिक्शा सवारी लेने से मना कर रहे हैं। क्योंकि अगर एक बार ट्रैफिक में फंस जाए तो घंटों तक कोई भरोसा नहीं है। लोगों को दफ्तर वा स्कूल जानें काफी दिक्ततों का सामना करना पड़ रहा है। पानी में इंजन डूबने के कारण बहुत से ऑटो खराब हो गए। कुछ इलाकों में तो पानी ज्यादा भरा होने से ऑटो वालों ने जाने से मना कर दिया जिससे लोगों को एक फिट तक गहरे पानी को सैकड़ों मीटर पार करना पड़ा।
जलभराव के चलते सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके चलते पैदल यात्रियों को भी खासी दिक्कत पेश आ रही है। दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा और गाजियाबाद में भीषण ट्रैफिक जाम है। वहीं, भारी बारिश से हवाई सेवाओं के भी प्रभावित होने की बात सामने आ रही है।





