आपकी हथेली के निशान बदल सकते हैं आपकी जिंदगी
प्रत्येक व्यक्ति के हाथ में रेखाओं के साथ कुछ निशान भी होते हैं। इन निशान का व्यक्ति के जीवन पर बहुत असर पड़ता है। प्रत्येक चिह्न का अपना महत्व होता है। जानिए हथेली में बने निशान और उनका जीवन पर पड़ने वाला असर।
1. त्रिशूल का निशान भाग्यशाली लोगों के हाथ में बनता है। यदि किसी व्यक्ति के हाथ में यह निशान बन जाए तो वह जीवन में सभी सुख सुविधाएं और मान-सम्मान पाता है।
2. अंडाकार निशान हाथ में अच्छा नहीं माना जाता। हथेली में यह जिस रेखा पर बनता है उसका शुभ असर कम कर देता है। इसी कारण से यह निशान अच्छा नहीं माना जाता।
3. जिस व्यक्ति के हाथ में रथ का निशान हो वह किसी राजा के समान जीवन व्यतीत करता है। यह निशान अमूमन किसी किसी राजा के हाथ में रथ ही बनता है।
4. तलवार का निशान भी हाथ में अच्छा नहीं है। ऐसे लोगों को अपने जीवन में विभिन्न प्रकार के संघर्षों का सामना करना पड़ाता है।
5. स्वास्तिक पूजनीय और पवित्र चिह्न है। जिन लोगों के हाथ में स्वास्तिक चिह्न बनता है वे धर्मक्षेत्र में कार्य करते हुए मान-सम्मान पाते हैं।
6. जिन लोगों के हाथ में हाथी का निशान होता है तो उन्हें सभी राजकीय सुख-सुविधाएं हासिल होती हैं।
7. मछली के निशान को चमत्कारिक माना जाता है। जिन लोगों के हाथ में ये निशान बन जाए तो उनके जीवन में कई चमत्कारिक घटनाएं होती हैं।
8. हथेली में झंडे का निशान व्यक्ति को हर क्षेत्र में जीत दिलाता है। ऐसे लोग कोर्ट-कचहरी सहित सभी तरह के वाद-विवाद में विजयी होते हैं।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।