आधार से खाता जोड़ने की मोहलत 31 मार्च तक बढ़ी

नई दिल्ली |केंद्र ने बैंक खाते को आधार नंबर से जोड़ने की समय सीमा अगले साल 31 मार्च तक बढ़ा दी है। यह 31 दिसंबर को खत्म होने वाली थी।

ये भी पढ़ें: पैसे मांगने आई महिला से की मारपीट, कपड़े फाड़े और उसकी साथ की गलत हरकतें

मंगलवार को जारी अधिसूचना के तहत आधार के अलावा पैन या फॉर्म 60 देने की तारीख भी 31 मार्च तक बढ़ाई गई है। इसी बीच, विभिन्न सरकारी सेवाओं और कल्याण योजनाओं के लिए आधार को अनिवार्य बनाने पर अंतरिम रोक की मांग पर सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की संविधान पीठ गुरुवार से सुनवाई शुरू करेगी। इस केस की सुनवाई कर रही बेंच ने कहा कि गुरुवार दोपहर बाद सुनवाई होगी।
Back to top button