आतंकी संगठन जैश ने कश्मीरियों को दी आखिरी चेतावनी; जल्द होगी तबाही

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने एक वीडियो रिलीज कर सूबे के मुख्यधारा के नेताओं और सुरक्षा बलों को सूचनाएं देने वाले लोगों को धमकी दी है। 7 मिनट के इस वीडियो में चेहरे पर नकाब पहने और हाथ में एके-47 लिए आतंकी कहता है कि लड़ाके अपने अंतिम लक्ष्य के लिए हिंसक ‘आंदोलन’ शुरू करेंगे। आतंकी संगठन की ओर से दी गई धमकी में कहा गया, हमारी ओर से भारत समर्थक नेताओं और युवाओं के लिए यह आखिरी चेतावनी है, जो पुलिस और आर्मी के लिए काम करते हैं। यह ना सोचें कि हमें आपके नाम मालूम नहीं हैं।

आतंकी संगठन जैश ने कश्मीरियों को दी आखिरी चेतावनी; जल्द होगी तबाही
इस वीडियो में आतंकी बुरहान वानी की मौत को शहीद-ए-मिल्लत बताता है। आतंकी ने लोगों को धमकी देते हुए कहा कि हमें आपके नामों के अलावा पते भी मालूम हैं। यही नहीं यह आतंकी कुछ लोगों के नाम और पते भी बताता है और उन्हें टारगेट करने की धमकी देता है। खूंखार आतंकी मौलाना मसूद अजहर के नेतृत्व वाले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद पर भारत में बैन है। इसी आतंकी संगठन ने 2001 में संसद पर अटैक कराया था। इसके अलावा कश्मीर में कई आत्मघाती हमलों में भी इस आतंकी संगठन का हाथ रहा है।
Back to top button