आज 53वीं बार मन की बात करेंगे PM मोदी, देश के लोगों को संबोधित करते हुए कर सकते हैं बड़ी घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 53वीं बार मन की बात करेंगे। इसकी जानकारी खुद पीएम ने ट्विटर पर दी है। पीएम ने ट्वीट कर बताया कि आज की मन की बात का कार्यक्रम स्पेशल होगा। पीएम ने आगे लिखा कि आप बाद में मत कहिएगा कि मैंने आपको पहले नहीं बताया। उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम देश के लोगों को संबोधित करते हुए कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।आज 53वीं बार मन की बात करेंगे PM मोदी, देश के लोगों को संबोधित करते हुए कर सकते हैं बड़ी घोषणा

जम्मू कश्मीर के पुलावामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद यह पीएम की पहली मन की बात है। मन की बात को आप सुबह 11 बजे आकाशवाणी और दूरदर्शन पर सुन सकते हैं। इसके अलावा नरेंद्र मोदी ऐप के जरिए भी इसे सुना जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button