आज है भारत को पहली टेस्ट जीत दिलाने वाले कप्तान का जन्मदिन, फर्स्टक्लास में बनाए 60 शतक

11 मार्च का दिन भारतीय क्रिकेट में बहुत ही अहम है। इस दिन उस दिग्गज का जन्म हुआ था जिन्होंने भारत को टेस्ट में पहली जीत दिलाई थी। आज भारत के महान कप्तान विजय हजारे की 106 जन्म शताब्दी है। साल 1952 में भारतीय टीम ने विजय हजारे की कप्तानी में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच जीता था।

साल 1915 में 11 मार्च को महाराष्ट्र के सांगली में विजय हजारे का जन्म हुई था। एक स्कूल टीचर के घर जन्मे विजय आठ बच्चों में से एक थे। वह शुरुआत में बल्लेबाजी के साथ मध्यम गति की गेंदबाजी भी करते थे। विजय ने भारतीय टीम की कप्तानी 1951 से 1953 तक की। इस दौरान 14 मैचों में से 5 में टीम को हार मिली जबकि 8 मैच ड्रॉ रहे। एक मैच जो भारतीय टीम ने जीता वो इतिहास में दर्ज हो गया क्योंकि यह भारत के टेस्ट इतिहास की पहली जीत थी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने इस पूर्व कप्तान को जन्मदिन की बधाई दी है। विजय हजारे ने अपने कप्तानी करियर में महज एक ही जीत हासिल की थी और यह मैच ऐतिहासिक साबित हुई। 

विजय हजारे ने घरेलू क्रिकेट में भी धमाकेदार बल्लेबाजी का रिकॉर्ड बनाया था। 238 फर्स्टक्लास मैचों में उन्होंने 58.36 की औसत से कुल 18,740 रन बनाए जिसमें उनके नाम 60 शतक और 73 अर्द्धशतक थे। विजय के नाम फर्स्टक्लास क्रिकेट में 595 विकेट भी लिए। 

विजय हजारे की उपलब्धि

घरेलू क्रिकेट में तिहरा शतक बनाने का कमाल करने वाले विजय पहले भारतीय थे। महाराष्ट्र की तरफ से खेलते हुए उन्होंने पुणे के खिलाफ साल 1939-40 में 316 रन की पारी खेल यह उपलब्धि हासिल की थी। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दो तिहरा शतक लगाने वाले भी विजय पहले भारतीय बल्लेबाज थे। पुणे के खिलाफ 316 और दि हिंदूज के खिलाफ 309 रन की पारी खेली थी। 

विजय एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक बनाने वाले पहले भारतीय थे। विदेशी धरती पर ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड टेस्ट मैच में 1947-48 में उन्होंने एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतकीय पारी खेली थी। 

Back to top button