आज का राशिफल 16 अप्रैल 2021, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों को पैसों के लेनदेन में सतर्क रहना होगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। किस्मत आपका साथ देगी। कारोबार में वृद्धि होगी। आप अपने समय पर कर्ज चुका सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है अन्यथा किसी के साथ कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोगों को शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक परेशानियों को लेकर आपका मन काफी चिंतित रहने वाला है। आर्थिक स्थिति पर ध्यान दीजिए। आमदनी के अनुसार आपको अपने घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चलना होगा। कार्यप्रणाली में सुधार आ सकता है। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों का मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। अचानक लाभ के अवसर हाथ लग सकते हैं। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। व्यापार में भारी लाभ मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में उन्नति मिल सकती है। निवेश संबंधित कामों में आपको फायदा मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। पारिवारिक चिंता दूर होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप पैसों का उधार लेन-देन करते समय जल्दीबाजी ना करें अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। शत्रु सक्रिय रहेंगे, यह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहना होगा। नौकरी के क्षेत्र में थोड़ा संभल कर रहें क्योंकि सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। कोई भी जोखिम अपने हाथ में लेने से बचें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आमदनी सामान्य रहेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोग कोई नया वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक चिंता दूर होगी। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिलने की संभावना है।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले लोगों को व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। भूमि और भवन से संबंधित कामों में लाभ मिलेगा। सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। किस्मत के सहारे कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। शेयर मार्केट में अच्छा लाभ मिलेगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले लोग व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। लाभ के अवसर हाथ लगेंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आप दोस्तों के साथ कहीं मौज-मस्ती के लिए यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले लोगों को प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने के योग हैं। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आपकी पूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आमदनी बनी रहेगी।

धनु राशि

धनु राशि वाले लोगों को कानूनी मामलों में पड़ने से बचना होगा। आपके मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। पराक्रम बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर सकते हैं। कई मामलों में किस्मत आपका साथ देगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे बेहद खुश रहेंगे।

मकर राशि

 मकर राशि वाले लोगों को अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। घर में अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिसकी वजह से आप अधिक व्यस्त हो जाएंगे। आमदनी के अनुसार खर्च पर कंट्रोल रखना होगा। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलने के योग हैं, जिससे आपका मन अति प्रसन्न होगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। आप कहीं बाहर जाने का मन बना सकते हैं। बड़ा काम करने की योजना बनेगी, जिसका आपको भविष्य में लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज सुख के साधनों पर अधिक धन खर्च हो सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत का मन मुताबिक फायदा मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कुसंगति से दूर रहें। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। वाहन प्रयोग में लापरवाही करने से बचना होगा अन्यथा चोट लग सकती है। आप अपनी सोच सकारात्मक रखें।

मीन राशि

मीन राशि वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, जिसकी वजह से कामकाज पर प्रभाव पड़ सकता है। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। लेन-देन में जल्दीबाजी ना करें। व्यापार अच्छा चलेगा। आमदनी के स्रोत हासिल हो सकते हैं।

Back to top button