आज का राशिफल 03 जून दिन गुरुवार, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष:
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। परिवार में आज आपके अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज लोगों से भावनात्मक संबंध बनाएंगे, लेकिन आवश्यकता पड़ने के समय कोई आगे नहीं आएगा, जिससे आप को मायूसी हाथ लगेगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए अपने माता-पिता के आशीर्वाद की आवश्यकता होगी। आज आपके परिवार में किसी की गलती का विरोध करना तनाव का कारण बन सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का साथ न मिलने से आज आपको अपने कार्य में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

वृष: 
आज का दिन आपके लिए उत्साह व उमंग भरा रहेगा। आज आपके सामने कुछ असमंजस की स्थिति तो उत्पन्न होगी, लेकिन फिर भी उसमें आप के मुनाफे के रास्ते खुले रहेंगे। ननिहाल पक्ष से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ नए परिवर्तनों से सकारात्मक माहौल बनेंगे और प्रयत्न करने पर आपको अपने कुछ कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं। आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। यदि जरूरी लगे तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

मिथुन;
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उन्नति भरा रहेगा। फिर भी आपको ध्यान देना होगा क्योंकि आपके व्यवहार का रूखापन लाभ को हानि में बदलने के साथ-साथ आपके सामाजिक संबंधों में भी खटास उत्पन्न कर सकता है, इसलिए आपको अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी। आज आपको आपके व्यापार में  अकस्मात धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिससे आप प्रसन्न नजर आएंगे। सायंकाल का समय आज आप किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिल सकता है। आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे, जिससे दूसरों की मदद करके आपके दिल को सुकून मिलेगा। 

कर्क:
आज का दिन आपको किसी भी कार्य को लेकर ज्यादा भाग दौड़ करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आज आपके सभी कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। आज व्यापार क्षेत्र में भी आपको अनेकों लाभ मिलेंगे व राजनीतिक क्षेत्र में भी आज आप अपना झंडा लहराएंगे। आज आप किसी पुरानी घटना को याद करके दुखी हो सकते हैं। आपके पारिवारिक खर्चों में वृद्धि के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है, इसलिए आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने की जा सकते हैं।

सिंह:
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उन्नति भरा रहेगा। आपके धर्म संबंधित मामले काफी हद तक सुलगते नजर आएंगे, लेकिन आज कोई पारिवारिक विवाद आपको परेशान कर सकता है। यदि आज आप कोई संपत्ति खरीदने का मन बना रहे है,  तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिश्रम के बाद दोपहर के समय आपकी आमदनी बढ़ेगी। मितव्ययी रहने के कारण खर्चे भी आपको हिसाब से करने होंगे। आज आपके धन कोष में भी वृद्धि होगी। नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी बहस में नहीं पड़ना है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

कन्या  
आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल फल देने वाला रहेगा। आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, आज उसमें आपको पूर्ण रूप से सफलता प्राप्त होगी। आज आपको अपने व्यापार के लिए कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं, जिससे आपको लाभ अवश्य होगा। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत की आवश्यकता है, तभी परीक्षा में सफलता प्राप्त होती दिख रही है। आज आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा, नहीं तो वह आपके कार्यों में विघ्न का कारण बन सकता है। आज आपका आपकी माताजी से कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है, इसलिए आप उनकी बात को समझें और उनसे बहस में ना पड़ें।

तुला:
आज का दिन आपके लिए धन एवं सम्मान दोनों की प्राप्ति कराएगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको कुछ भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है, लेकिन अंतिम परिणाम प्रसंता दायक रहेंगे। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो आज वह भी समाप्त हो सकता है। आज आप अपने अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आज आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आपकी आध्यात्म के प्रति निष्ठा रहेगी। व्यस्तता के कारण आप अपने परिवार के सदस्यों को अधिक समय नहीं दे पाएंगे, जिससे जीवनसाथी आपसे नाराजगी जता सकता है।

वृश्चिक :
आज का दिन आपको प्रत्येक कार्य में सफलता देने वाला रहेगा, लेकिन इसके लिए आपको परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। बेरोजगार व्यक्ति आज थोड़े से प्रयास के बाद ही किसी रोजगार से जुड़ सकते हैं, जिससे वह अपने भविष्य की योजनाओं को मजबूती दे पाएंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यो की आवश्यकताओ की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिससे आपको अपनी आर्थिक स्थिति के लिए परेशान होना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आप अपने मित्रों को कुछ जरूरी काम सौंपेंगे। आपके भाई व बहन के विवाह का प्रस्ताव आज मंजूर हो सकता है।

धनु :
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आपके मधुर व्यापार के कारण आपके मित्रों की संख्या बढ़ेगी, जिससे आपके नए प्रोजेक्ट्स का काम भी शुरू हो जाएगा। पारिवारिक जीवन में पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताने से मन में प्रसन्नता रहेगी। यदि आपका लंबे समय से कोई पारिवारिक तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। यदि आज आप कोई संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उतम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। विद्यार्थियों को यदि किसी प्रतियोगिता का आवेदन करना है,तो वह आज कर सकते हैं।

मकर:
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आर्थिक कारणों को लेकर आज आप भविष्य को लेकर चिंता में रहेंगे परंतु आज आपका ध्यान अध्यात्म की ओर आकर्षित रहेगा। यदि नौकरी पेशा है, तो आज आपको अपने क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी कार्य बिना किसी के सहयोग से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज धर्म कर्म के कार्य पर भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं। आज आपको अपने पिताजी के सहयोग व आशीर्वाद की आवश्यकता होगी। जीवनसाथी से भी आज आप कुछ प्यार भरी बातें करेंगे, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा।

कुंभ :
आज आपको पूरे दिन अकस्मात होने वाली घटनाओं से सतर्क रहना होगा, इसलिए आज यदि यात्रा पर जाना पड़े, तो उसे स्थगित कर दें। आपकी घरेलू दिनचर्या आज सामान्य ही रहेगी, लेकिन आज किसी अतिथि आगमन से आपका धन व्यय हो सकता है। आज आपको आपके व्यापार में भी आशा के अनुकूल ही परिणाम प्राप्त होंगे, जिससे मन में प्रशन्नता रहेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों के वेतन में आज वृद्धि हो सकती है। आज आप लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए भी मन बना सकते हैं। आज आपको अपनी संतान की गतिविधि पर नजर रखनी होगी, नहीं तो वह किसी गलत राह पर जा सकते हैं।

मीन:
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपके अधिकांश कार्य थोड़े से परिश्रम के बाद ही पूर्ण हो जाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी आज आपका दिन उत्तम रहेगा और संतोषजनक स्थिति बनेगी। ऑफिस में आज आपको किसी महिला सहकर्मी से लाभ होता दिख रहा है। व्यापार में विस्तार की योजना को आज प्रगति मिलेगी। यदि आप किसी कार्य में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज सामाजिक क्षेत्र हो या पारिवारिक सभी जगह आपकी जय होगी क्योंकि आज सामाजिक क्षेत्र में भी आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। प्रेम जीवन में आज नई ऊर्जा का संचार होगा।

Back to top button