आज का राशिफल : कर्क राशि वाले आर्थिक मामलों में न उठाएं जोखिम

मेष: कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद हो सकती है, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

वृष: माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रह सकते हैं। कुछ व्यावसायिक और कुछ पारिवारिक तनावों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी सक्रिय रहेगा। गुप्त शत्रु के प्रति सचेत रहें।

मिथुन: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कर्क: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। मौसम के रोग से ग्रसित हो सकते हैं। कुछ व्यावसायिक और कुछ पारिवारिक तनाव मिल सकता है।

सिंह: भागदौड़ रहेगी। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

कन्या: विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। राजनीतिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

तुला: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी प्रियजन से भेंट होगी।

वृश्चिक: किसी पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। बिगड़े कार्य बनेंगे।

धनु: मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। यात्रा पर जाने की संभावना है। पुराने मित्र से भेंट होगी।

मकर: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

कुंभ: रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। भागदौड़ रहेगी। प्रियजन से भेंट होगी।

मीन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

Back to top button